दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में कांस्टेबल की हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बदमाश दीपक ने शुक्रवार की रात सिपाही किरण पाल चाकू मारकर हत्या की थी।
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में कांस्टेबल की पेट्रोलिंग के दौरान चाकू से गोदकर की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। बदमाश दीपक ने शुक्रवार की रात सिपाही किरण पाल चाकू मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किरणपाल शनिवार तड़के गोविंदपुरी की गली नंबर-13 में पड़े मिले। उनके पेट व छाती पर चाकू मारने के निशान थे। दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिपाही वर्दी में था और सरकारी मोटरसाइकिल भी पास में पड़ी मिली। दिल्ली में वर्दी में सिपाही की हत्या का इस तरह का मामला पहली बार सामने आया।