फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 25 नवंबर को महापंचायत में तय होगी किसान आंदोलन की रणनीति, गांव-गांव जाकर भीड़ जुटाने में लगे किसान संगठन

Sat, 23 Nov 2024 05:23 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के सामने 25 नवंबर को होने वाली महापंचायत में किसान आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। दस से अधिक किसान संगठन गांव-गांव जाकर भीड़ जुटाने में लगे हैं। 
विज्ञापन
महापंचायत में मौजूद किसानों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 फीसदी भूखंड देने समेत मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के सामने 25 नवंबर को होने वाली महापंचायत में किसान आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। दस से अधिक किसान संगठन गांव-गांव जाकर भीड़ जुटाने में लगे हैं। आंदोलन में यूनियन के नेता राकेश टिकैत समेत कई प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण से प्रभावित सभी किसानों को 10 फीसदी भूखंड और बढ़ा हुआ 64.7 फीसदी मुआवजा दिए जाने, नए जमीन अधिग्रहण कानून का लाभ किसानों को देने की मांग को लेकर जिले के दस से अधिक किसान संगठन एक साथ मिलकर आर-पार का आंदोलन करने की तैयारियों में जुटे हैं।

विज्ञापन


किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्रों में संयुक्त किसान मोर्चा से जुटे किसान संगठनों के नेताओं ने दादरी, ग्रेटर नोएडा के चिटहेरा गांव में सामूहिक रूप से किसानों को संबोधित किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता पवन खटाना, प्रदेश के मीडिया प्रभारी राजीव मालिक, भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष श्यामवीर नागर, जयकिशन नागर, भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, भारतीय किसान सभा के नेता जगवीर नंबरदार, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विकास जतन प्रधान, किसान नेता बृजेश भाटी ने अपने विचार रखे। 

संगठनों के नेताओं ने आगे की रणनीति पर विचार विमर्श कर सभी किसानों को सलाह दी कि आंदोलन शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन ही बीच में बचे हैं। अब सुबह 7 बजे से 10 बजे तक अपने-अपने गांवों में तीन घंटे जनजागरण करें। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक क्षेत्र के गांवों में संयुक्त प्रचार करने के बाद शाम को फिर अपने-अपने गांव में पहुंचकर लोगों को जागृत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें