इंद्रपुरी इलाके में गली में गुंडागर्दी करने से रोकने पर एक बदमाश ने युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार विक्रांत(26) सपरिवार जेजे कालोनी इंद्रपुरी में रहता है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान सामने के घर में रहने वाला लाला के पास आने वाला नवीन उसे गाली देने लगा। विक्रांत के विरोध करने पर नवीन उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
शोर शराबा सुनकर विक्रांत का भाई मौके पर पहुंच गया और मोबाइल से नवीन का वीडियो बनाने लगा। गुस्से में आकर नवीन ने विक्रांत के पेट में चाकू घोंप दिया। उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो