फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर गए युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 02 Apr 2015 02:17 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पोटा कबूलपुर में दो दिन पहले बहन के घर आए एक युवक की बुधवार सुबह उसके बहनोई के खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


शव के पास से एक तमंचा, कारतूस और शराब की बोतल का डिब्बा, डिस्पोजल गिलास और नमकीन मिली है। मृतक के परिजनों ने बहनोई और उसके दोस्तों पर हत्या का शक जताकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बहनोई को हिरासत में लिया है।

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की प्रताप विहार में स्थित कांशीराम आवासीय योजना के फ्लैट संख्या 9/274 में विकलांग मूलचंद शर्मा अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन


उसने अपनी पुत्री पूजा की शादी चार माह पूर्व बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पोटा कबूलपुर निवासी योगेश शर्मा उर्फ काले के साथ की थी।

दो दिन पूर्व मूलचंद शर्मा का पुत्र मोहित शर्मा (22) अपनी बहन के यहां गया हुआ था। बुधवार सुबह करीब छह बजे वह घर से निकल गया। लेकिन काफी देर तक जब नहीं लौटा तो बहन के ससुरालियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


दोपहर के समय योगेश उर्फ काले मोहित की तलाश में गांव उदयपुर और पोटा कबूलपुर के बीच स्थित अपने खेतों की ओर गया तो देखा कि उसके खेत में मोहित का रक्त रंजित शव पड़ा था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें