फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौज भर्ती की परीक्षा देने गया युवक लापता

Tue, 27 Sep 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कलवाड़ी से एक युवक के संदिग्ध तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पिता के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित सुरेश पुत्र अमीचंद निवासी गांव कलवाड़ी थाना तावड़ू ने पुलिस को बताया कि गत 23 सिंतबर को गुड़गांव में फौज भर्ती की परीक्षा देने के लिए अपने पुत्र सुनील (19) को लेकर गया था।

पीड़ित का कहना है कि दौड़ होने के बाद उसका पुत्र काफी देर तक नहीं आया। जिसका वह भर्ती होने वाली जगह पर लगे पहले गेट पर काफी देर तक इंतजार करते रहे। इसके बाद में घर आ गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया की भर्ती देखने गए गांव के अन्य युवकों ने बताया कि दौड़ में गांव का कोई भी युवक पास नहीं हुआ है। इसके बाद जब उसकी तलाश परिजनों ने की तो मालूम हुआ कि दोपहर डेढ़ बजे उसने न्यू सिंगला मेडिकल स्टोर तावडू़ से कोई दवाई खरीदी। जबकि बीमार नहीं था।
विज्ञापन


फिर एक होटल से मालूम हुआ कि वह रात 10 बजे के करीब बिलासपुर की और पैदल गया था। इसके बाद उन्हें उसका कोई सुराग नहीं मिला।  पीड़ित का कहना है की लापता होने के बाद से ही उसके बेटे का मोबाइल नंबर भी नहीं मिल रहा है। पीड़ित ने अपने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस से खोजने की फरियाद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें