फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से ननिहाल आई लड़की को तमंचा दिखाकर ले गए तीन युवक, जंगल में गैंगरेप की कोशिश

Wed, 28 Jun 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेवर कस्बे में सोमवार रात करीब 12 बजे दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने घर में घुसकर युवती का अपहरण कर लिया। आरोपी तमंचा दिखाकर युवती को जंगल में ले गए और उससे गैंगरेप की कोशिश की। इस दौरान युवती की तलाश में पहुंचे परिजन और पुलिस को देखकर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह घटना से नाराज लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने युवती के मामा की शिकायत पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गुरुग्राम के एक गांव से अपनी मां के साथ ननिहाल आई युवती सोमवार रात घर में सो रही थी। करीब 12 बजे कस्बे के ही समुदाय विशेष के तीन युवक पीछे के रास्ते घर में चढ़ आए और युवती की गर्दन पर पिस्टल व तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन


इस बीच जब युवती ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद आरोपी घर के बाहर खड़ी दो बाइक पर युवती को जबरन बैठाकर जंगलों की तरफ ले गए। 
विज्ञापन

पुलिस ने जंगल में शुरू की तलाश

rape with minor girl
इस दौरान युवती के घर वालों की नींद खुल गई। परिजन ने पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद उसकी जंगलों में तलाश शुरू की गई। इधर, आरोपियों ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन पुलिस, परिजनों और पड़ोसियों को आता देख आरोपी युवक, युवती को छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह तक युवती के अपहरण की खबर गांव में फैल गई। इसके बाद सैकड़ों लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली में जमा हो गए।

 इसके बाद पुलिस ने युवती के मामा की शिकायत पर मोहल्ला रावलपट्टी निवासी शान मोहम्मद, सोना और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।

राजपाल सिंह तोमर, कोतवाली प्रभारी, जेवर ने बताया कि लड़की के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमों ने उसकी तलाश की और उसे ढूंढ निकाला, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। सुबह पीड़ित परिजनों की शिकायत मिलने से पहले ही आरोपियों के घर पर दबिश दी गई। इस बीच घटना से नाराज लोग थाने आ गए, लेकिन कार्रवाई की बात जानने के बाद सभी शांत हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें