वन साइड लव में पागल एक युवक ने पहले एक युवती को प्रपोज किया। लेकिन युवती ने साफ मना कर दिया। युवक ने काफी परेशान किया। इसके बाद भी जब वह नहीं मानी तो युवक हैवानियत पर उतर आया। उसने युवती को बंधक बनाया और उसके साथ दस दिनों दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया।
हरिद्वार रोड स्थित एक हास्पिटल के आवासीय परिसर में युवती को कई दिनों तक बंधकर बनाकर शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। आरोपी युवती का पड़ोसी और अस्पताल का कर्मचारी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डालनवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक तरला आमवाला की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के मुताबिक उसका पड़ोसी युवक उसे काफी परेशान करता था। बार-बार घर से भागकर शादी करने की बात करता था। युवती के मुताबिक 10 जून को वह खरीददारी करने बाजार आई थी।
बाजार से पड़ोसी को फोन किया और बोला कि आइंदा कभी दोबारा फोन कर परेशान मत करना। युवती के मुताबिक पड़ोसी युवक ने उसे हरिद्वार रोड स्थित एक अस्पताल में बुलाया और बोला वहीं बात करेंगे। पड़ोसी की बात पर भरोसा कर वह अस्पताल चली गई।