फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेन-देन में युवक को गोली मारी, केस दर्ज

Sat, 22 Apr 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
पलवल के सोहना रोड पर हुडा सेक्टर-दो के पास शुक्रवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर दो आरोपियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। युवक को उपचार के लिए प्रीमिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पुलिस ने इस मामले में घायल युवक के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि घायल हंसराज ने दी शिकायत में कहा है कि उसका सत्यदेव व मुकेश तेवतिया के साथ 42 लाख रुपये का लेनदेन का मामला चल रहा है। हंसराज का कहना है कि उसे उक्त दोनों से 42 लाख रुपये लेने हैं।

इसका हिसाब करने के लिए मुकेश व सत्यदेव शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उसके घर आए तथा लेनदेन की बात करने लगे। इस दौरान जब उन्हें हिसाब समझाया गया तो दोनों गुस्से में आ गए तथा गालीगलौच करने लगे। 
विज्ञापन


इसी दौरान मुकेश ने रिवाल्वर निकालकर उस पर गोली चला दी, जो उसे नहीं लगी। जैसे ही दूसरी गोली चलाने के लिए वह रिवाल्वर को आगे लाया उसने रिवाल्वर को पकड़कर छीनने का प्रयास किया। 

इससे गोली उसके हाथ में लगते हुए पार निकल गई। जैसे ही गोली की आवाज सुनकर उसके परिजन बाहर आए तो दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। 

आनन-फानन में उसके परिजन उसे अस्पताल में ले आए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है तथा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें