राजस्थान के मेवात इलाके के गांव रेवाडा में 36 गायों की खाल पाए जाने बाद गांव में फैले तनावपूर्ण हालात फिर से सामान्य होने लगे हैं। गांव में फिर से लोग आने लगे हैं।
गांव में पुलिस और अन्य संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा गांव रेवाडा में कि गई लूट-पाट और तोड़-फोड़ के मामले में निष्पक्ष जांच कराने कि मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण शनिवार को अलवर के एसपी से मिले। वही एसपी ने मामले कि निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया है।
गांव रेवाडा बास-कोलानी निवासी शाहिद ने बताया कि वे अलवर के एसपी से मिले। उन्होंने एसपी से मिलकर एक ज्ञापन दिया जिसमें मुख्य रूप से रेवाड़ा का बॉस रघुनाथ गढ़ नौगाम के करीब 50 घरों में कुछ संगठनों के द्वारा लूटपाट की तुरंत निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी लोगों के खिलाफ करवाई कर नुकसान का तुरंत आंकलन करके उचित मुआवजा दिया जाए।