फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहता था, सास को पानी पिलाऊंगा और मार दी गोली

Thu, 20 Mar 2014 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की श्रीनिवासपुरी पुलिस चौकी के ठीक सामने यूपी के एटा जिले के एक शख्स ने मंगलवार शाम अपनी सास को गोली मार दी। हालांकि गोली हाथ में लगी। घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


ऑपरेशन के बाद हाथ से गोली निकाल दी गई है। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस की टीमें एटा, मैनपुरी समेत यूपी में कई जगह दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें:बस ड्राइवर ने की असम की युवती से अश्लील हरकत

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अनुसार वर्ष 2009 में मुहल्ला अलीगंज, एटा निवासी सनोज की दिल्ली के संगम विहार में रहने वाली अनू से शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद अनू अपने मायके में रहने आ गई।
विज्ञापन


यहां उसने सनोज पर दहेज मांगने का आरोप लगाकर संगम विहार थाने में शिकायत दर्ज करा दी। मामला दक्षिण-पूर्व जिले की सीडब्ल्यूसी को सौंपा गया। मंगलवार को दोनों पक्षों को श्रीनिवासपुरी पुलिस चौकी की बिल्डिंग स्थित सीडब्ल्यूसी के कार्यालय में बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें:दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, घायल

पुलिस सुनवाई के बाद शाम करीब 4:45 बजे दोनों पक्ष बिल्डिंग से बाहर निकले तो इसी बीच सनोज ने कट्टे से अपनी सास शशि (40) को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

बुधवार शाम तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। मामले की छानबीन के दौरान पता चला कि दहेज केस से परेशान सनोज कहता था कि एक दिन वह सास को पानी पिलाएगा। मंगलवार को उसे मौका मिल गया और बीच सड़क पर सास को गोली मार दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें