फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग दिखाने के बहाने नाबालिग से रेप

Mon, 13 Jan 2014 06:05 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की का जानकार ही उसे सत्संग दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पर्वतिया कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय युवती का पिता राजमिस्त्री है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन जनवरी को वह और उसका छोटा भाई घर पर अकेले थे। परिवार वाले किसी काम से बाहर गए हुए थे।

यह भी पढ़ें: सिरफिरे ने हनीमून पर भाई से कराया पत्नी का रेप!

रात को करीब 9:30 बजे उसके पास संजय एनक्लेव में रहने वाले उसके जानकार कालीचरण का फोन आया। उसने कहा कि आंटी उसे सत्संग में ले जाने के लिए बुला रही है। युवती ने जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन कालीचरण ने कहा कि सत्संग के लिए मना नहीं किया करते। वह खुद उसे लेने आ रहा है। कालीचरण उसे पर्वतिया से संजय एनक्लेव के किसी सुनसान मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घर आकर परिवार वालों को आपबीती बता दी। सारन थाना पुलिस ने कालीचरण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें