थाना सुशांत लोक क्षेत्र के सेक्टर-42 में एक नेपाली युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह यहां प्रॉपर्टी डीलिंग के ऑफिस में काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
पुलिस के अनुसार, नेपाल के बेडी बाल्टा इलाके का रहने वाला कृष्णा सेक्टर-42 स्थित प्रॉपर्टी डीलर मनोज के ऑफिस में नौकरी करता था। वह ऑफिस के ही ऊपर वाले हिस्से में रहता था। मनोज के न रहने पर वहीं ऑफिस को संभालता था।
जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया कि सोमवार को मनोज जब ऑफिस से घर गए थे तो उस समय तक कृष्णा ठीक था, लेकिन रात में उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब वह मंगलवार सुबह ऑफिस पहुंचे तब इस मामले का पता चला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी के मुताबिक शव के पास से शराब की बोतल भी मिली है।