फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि मंदिर में मूर्ति के सामने युवक ने काटा अपना गला, मची अफरातफरी

Sun, 24 Apr 2016 05:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शनि मंदिर में काट लिया गला - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत नगर स्थित शनि मंदिर में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने मूर्ति के सामने चाकू से अपना गला रेत लिया। कुछ भक्तों ने हिम्मत जुटाकर युवक को काबू में किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


घायल युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक जांच में आर्थिक तंगी की वजह से यह कदम उठाने जाने की बात सामने आई है।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि घायल युवक की पहचान सावन पार्क एक्सटेंशन निवासी शंकर चौधरी (22) के रूप में हुई है। मूलत: बिहार के गया का रहने वाला शंकर दिल्ली के एक निजी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन

शंकर जोर से मंत्रोच्चारण करते हुए मूर्ति की ओर बढ़ा

वह यहां पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे के साथ रहता है। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह साढ़े नौ बजे की है। शंकर चौधरी सावन पार्क एक्सटेंशन स्थित शनि मंदिर में पूजा करने के लिए आया था।

चश्मदीदों के मुताबिक शंकर ने मंदिर के भीतर जाकर भगवान की मूर्तियों के दर्शन किए। उसके बाद वह ध्यान मग्न होकर मंदिर में बैठ गया और मंत्रों का उच्चारण करने लगा।

शनिवार होने की वजह से मंदिर में काफी भीड़ थी। लोग मूर्ति पर तेल चढ़ा रहे थे। इसी दौरान शंकर जोर से मंत्रोच्चारण करते हुए मूर्ति की ओर बढ़ा। उसके हाथ में चाकू था।
विज्ञापन

युवक के गले से खून निकलता देख मंदिर में अफरा-तफरी मच गई

शनि मंदिर में काटा गला - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
चाकू देखकर कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक उसने अपने गले को चाकू से रेत लिया। युवक के गले से खून निकलता देख मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे।

लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत कर युवक को पकड़ लिया और उससे चाकू छीन लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल ले जाने के दौरान शंकर ने पुलिसकर्मियों को बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से उसने यह कदम उठाया है। जांच में यह बात सामने आई है कि शंकर दो माह से कमरे का किराया भी नहीं दे पाया है। फिलहाल पुलिस उसकी पत्नी और परिचितों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें