फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने युवक ने की खुदकुशी, प्रेमिका की मां ने बुलवाकर कराई थी पिटाई

Sat, 20 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने पुलिस के सामने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस झगड़े की सूचना पर युवक को पकड़ने के लिए गई थी। युवक की पहचान रवि (21) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रवि सपरिवार जे ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता था। उसके भाई रोहताश ने भाई की खुदकुशी के लिए एक महिला और युवक को जिम्मेदार ठहराया है। 

उसने बताया कि रवि का इलाके की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन लड़की की मां ने बेटी से रवि पर रेप का आरोप लगवा दिया। उसके बाद वह समझौते के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रही थी। 

महिला ने शुक्रवार को बेटी से फोन करवाकर रवि को अपने घर पर बुलाया और एक युवक के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। रवि ने अपने चचेरे भाई सागर को फोन कर इस बात की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने मारपीट का आरोप लगाकर बुलाई पुलिस

पु‌लिस - फोटो : file photo
सागर ने उसे घर पहुंचने के लिए कहा। रवि वहां से अपने घर पहुंचा और तीसरी मंजिल पर चला गया। इसी बीच महिला ने पुलिस को फोन कर रवि पर मारपीट करने की शिकायत की। 

इस सूचना पर जहांगीरपुरी थाने में तैनात हवलदार मणिक राम रवि के घर पर पहुंचा। इसी बीच रवि का भाई भी वहां पहुंच गया। हवलदार ने उसे घर के भीतर जाने से रोक दिया। लेकिन लोगों के विरोध करने पर रवि का भाई तीसरी मंजिल पर पहुंचा। 

जहां उसने रवि को फांसी से लटका हुआ पाया। उसने दरवाजा तोड़कर रवि को नीचे उतारा और फिर उसे लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस अधिकारियों  का कहना है कि हवलदार मणिक राम मौके पर झगड़े की कॉल पर गया था। अगर किसी ने खुदकुशी करने से पहले रवि की पिटाई की है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हो जाएगा। पुलिस रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पर कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें