फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से रेप में दो बच्चों का बाप गिरफ्तार

Sat, 01 Nov 2014 05:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-2 में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो बच्चों के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-20 में किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ बृहस्पतिवार शाम को पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलरूप से बिहार के दरभंगा निवासी मनोज कुमार हरौला में किराए पर रहता है। उसका परिवार दरभंगा में रहता है। आरोपी यहां रेहड़ी पर दुकान लगाता है। उसकी दुकान के पास ही एक दूध की दुकान है।

आरोप है कि 22 अक्टूबर को मनोज दुकानदार की बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ एक खाली पड़े कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना वाले दिन से किशोरी चुपचाप रह रही थी। पीड़िता की दादी ने उससे कारण पूछा तो बृहस्पतिवार को उसने पूरी बात बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें