गुड़गांव के भोड़ाकलां गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक मानसिक रूप से काफी परेशान था इसके चलते उसने यह कदम उठाया। बुधवार को ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया।
पढ़ें:दहेज नहीं लाई तो बिजली के झटके देकर की हत्या
पुलिस के अनुसार मंगलवार को भोड़ाकलां गांव में रहने वाला घनश्याम (35) काम से लौटकर आया था। रात को खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। सुबह उसके बच्चों ने देखा कि घर की छत पर नीम के डाले से उसके पिता का शव लटका हुआ दिखा। जिसकी सूचना उन्होंने परिवार के लोगों को दी।
मौके पर पहुंची बिलासपुर थाना पुलिस की टीम ने मुआयना किया। जिसमें पता चला कि मृतक पिछले कई दिनों से काफी परेशान था। बुधवार को पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।