फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने एएसआई के साथ की बदसलूकी

Tue, 22 Jul 2014 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सेक्टर-10 थाना एरिया में बीती रात बीच रास्ते बाइक खड़ी करने के विवाद में पुलिस एएसआई के साथ बदसूलकी की।
विज्ञापन


आरोप है कई युवकों और उनके साथ महिलाओं ने एएसआई के साथ गालीगलौच करते हुए धक्कामुक्की की। देररात हुई घटना के बाद पुलिस की टीम के मौके पर पहुंचने सभी लोग भाग खड़े हुए। इस संबंध में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को नामजद किया है।

पढ़ें-NCR: दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार
 
सेक्टर-10 थाना एएसआई ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार रात वे गश्त पर थे। इस दौरान देवीलाल नगर गली नंबर 12 में किसी ने बाइक को बीचोबीच लगा रखा था। बाइक को हटाने के लिए जब वे यहां पहुंचे तो युवकों ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए बाइक न हटाने की बात कही।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई की बात कहने पर युवकों ने हंगामा कर दिया। देररात को हंगामा होता देख काफी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। जिस पर महिलाओं और कुछ युवकों ने उनके साथ धक्कामुक्की की।

घटना के दौरान थाने में सूचना दी गई तो पुलिस टीम को आते देख आरोपी भाग खड़े हुए। इस संबंध में पुलिस ने विकी, सुलख फौजी, सुशीला देवी, कैलाश देवी, रामरती देवी को नामजद करते हुए इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 353, 506, 108 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामा ससुर पर मारपीट का आरोप
सिटी थाना एरिया में एक महिला ने अपने मामा ससुर पर घर में जबरदस्ती घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

न्यू रेलवे रोड पर रहने वाली महिला अंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसके पति का मामा ओमप्रकाश जबरदस्ती उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसके विरोध करने आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में जुटे एएसआई संजीव के अनुसार तफ्तीश शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें