फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों में रोड़ा बनने पर कराई भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से सटे लोनी में प्रेम संबंधों में रोड़ा बनने पर बहन ने छोटे भाई की हत्या करवा दी। आरोप है कि हत्या के बाद प्रेमी और उसके दो साथियों ने युवक का शव अगरौला गांव के जंगल फेंक दिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल नंबर के आधार उसकी शिनाख्त गौतमबुद्धनगर के आजमगढ़ निवासी आनंद (18) के रूप में की।

देर शाम चाचा देसराज ने अपनी भतीजी, उसके प्रेमी और दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, देसराज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आनंद की बड़ी बहन अनीता की शादी आठ वर्ष पूर्व लोनी के धारीपुर गांव में हुई थी।
विज्ञापन

आनंद अनीता के प्रेम संबंधों का विरोध करता था भाई

वह चार बच्चों की मां है, लेकिन इसके बाद भी उसके प्रेम संबंध दूर के रिश्तेदार दीपक निवासी घिटोरा खेकड़ा ,बागपत से हैं। तीन माह पूर्व अनीता छोटे बच्चे को लेकर घर से भाग गई थी।

तब से वह दीपक के साथ रह रही है। आनंद अनीता के प्रेम संबंधों का विरोध करता था। आनंद के दूसरे चाचा शीशपाल ने बताया कि दसवीं करने के बाद से वह नौकरी तलाश रहा था।

इसलिए अक्सर भागदौड़ करता रहता था। दस नवंबर को आनंद अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। मंगलवार रात 7.30 बजे उसने बड़े भाई अमन को फोन पर बताया कि वह बुधवार सुबह घर लौटेगा। आरोप है कि इसी बीच हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें