फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ-डे पर साड़ी नहीं मिली तो बच्ची समेत खाया जहर

Fri, 26 Dec 2014 01:39 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते परेशान एक महिला ने बुधवार रात सालभर की बच्ची समेत जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तक दोनों को इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सालगिरह पर नई साड़ी न मिलने से नाराज होकर महिला ने यह कदम उठाया है।

सूत्रों के मुताबिक, पाइप लाइन मार्ग स्थित त्यागी कालोनी में मुकेश पत्नी और बच्ची के साथ रहता है। बताया जाता है कि बुधवार रात मुकेश का विनीता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट से क्षुब्ध होकर विनीता ने एक साल की बच्ची निशी समेत जहरीला पदार्थ खा लिया

हालत बिगड़ने पर आनन फानन दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में डॉक्टरों ने निशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनीता की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


उधर, सूत्रों की मानें तो बुधवार को विनीता की शादी की सालगिरह थी। एसओ सुबोध सक्सेना का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नही है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें