रानीबाग इलाके में दिनदहाड़े शोरूम का शटर उठाकर चोरी कर रही एक महिला चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला खुद को बचाने के लिए बाथरूम में छुप गई थी। गिरफ्तार महिला के पास से पुलिस को 17 सौ रुपये मिले हैं।
महिला की निशानदेही पर पुलिस उसकी गैंग की सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, अंकित सपरिवार ए ब्लॉक सरस्वती विहार में रहते हैं। अंकित का अपने मकान के भूतल पर कपड़े का शोरूम है।
26 जनवरी को शोरूम बंद था और सुबह में वे किसी काम से बाहर गए थे। 12 बजे वापस आने पर उन्होंने शोरूम की सीढ़ियों पर तीन चार महिलाओं को देखा। शोरूम का शटर भी उठा हुआ था। अंकित को देखते ही महिलाएं वहां से भाग गईं।