फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर से किया अपहरण फिर गैंगरेप कर चौराहे पर छोड़ा

Wed, 03 May 2017 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप 

- तीन लोगों ने सूरजपुर स्थित
- आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद जैतपुर गोलचक्कर के पास छोड़ा       
- शापिंग कांप्लेक्स अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला ने तीन लोगों पर सूरजपुर स्थित कोर्ट परिसर के बाहर से अपहरण कर ले जाने और अज्ञात स्थान पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला और उसके भाई को जैतपुर गोलचक्कर के पास छोड़ दिया।  
विज्ञापन
एसएसपी के निर्देश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर शापिंग कांप्लेक्स कमेटी अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।    महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ओमीक्रॉन स्थित एक शॉपिंग कांप्लेक्स में उसके पति के नाम से दो दुकानें थीं।   उसके पति मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ रहते थे। इसी का फायदा उठाकर शापिंग कांप्लेक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दुकानों को अपने नाम करा लिया। पीड़ित का मामला कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छह दिन बाद पहुंची पुलिस के पास  

आरोप है कि 25 अप्रैल को कोर्ट में पेशी के बाद गेट नंबर-3 से भाई के साथ बाहर निकली तो आरोपी राजेंद्र कपासिया और उसके दो साथियों ने उसे और उसके भाई को जबरन कार में बैठा लिया।
आरोपी दोनों को अज्ञात स्थान पर ले गए और भाई को अलग बांधकर महिला से बारी-बारी से तीनों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने धमकी देकर जैतपुर गोलचक्कर के पास छोड़ दिया।   एक मई को महिला ने गौतमबुद्धनगर एसएसपी लव कुमार से मुलाकात की। जिसके बाद सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि महिला का मेडिकल कराकर मामले की जांच की जा रही है।       
  
 पुलिस ने बताया कि महिला सीधे एसएसपी के पास एक मई को पहुंची, जबकि घटना के बाद उसे थाने पहुंचना चाहिए था। इससे काफी सबूत नष्ट हो सकते हैं। वहीं सूरजपुर स्थित न्यायालय परिसर में गेट नंबर तीन पर हमेशा सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे में यहां अपहरण करना टेढ़ी खीर है। पुलिस मामले की पूरी पड़ताल कर रही है।        
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें