टोंक रोड पर गोपालपुरा बाईपास के पास पुलिया पर तेज रफ्तार मिक्सर डंपर ने बुधवार सुबह गश्त कर रही पुलिस की चेतक गाड़ी को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर से चेतक गाड़ी अनियंत्रित होकर तीन चार पलटियां खा गई। इससे चेतक के चालक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक एएसआई व दो कांस्टेबल घायल हो गए।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के बाद डंपर चालक डंपर लेकर वहां से भाग गया। जिसे नाकाबन्दी कर कानोता के पास पकड़ लिया। ड्राइवर विष्णु मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना थाना अनुसंधान ईकाई पूर्व ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरु कर दी है।