फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर कोर्ट में वकील ने महिला को जड़ा थप्पड़

Mon, 27 Mar 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
सेक्टर-3 स्थित लेबर कोर्ट में एक महिला को वकील ने थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि महिला वकील से अपनी केस की सुनवाई को लेकर बात कर रही थी। बार-बार तारीख मिलने से परेशान हो चुकी महिला वकील से केस की सुनवाई के लिए रुपये नहीं होने की दुहाई दे रही थी।
विज्ञापन


इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। वकील ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। महिला की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी वकील को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी वकील खोड़ा में किराए पर रहते हैं। वह सेक्टर-3 स्थित लेबर कोर्ट में वकील हैं।

वकील ने  एक साल पहले खोड़ा की एक महिला का केस लिया था। महिला को एक कंपनी मालिक ने रुपये नहीं दिए थे। उसका आरोप है कि आरोपी वकील उसे पिछले 1 साल से लेबर कोर्ट के चक्कर कटवा रहा है। हर बार केस जल्द खत्म करने का झांसा देकर कई हजार रुपये ऐंठ लिए हैं।
विज्ञापन


आरोप है सोमवार को भी आरोपी ने महिला को कोर्ट बुलाया। उसने महिला से रुपये की मांग की पर  उसने रुपये नहीं होने की बात कही। इस पर वकील और महिला की बहस हो गई। आरोप है कि वकील ने दुर्व्यवहार करते हुए महिला को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें