धौलपुर जिले के बाडी इलाके में सोमवार को एक टैंपो और पिकअप की भिडंत में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। इस हादसे का शिकार लोग कैला देवी के दर्शन करने जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आगरा जिले के कुछ श्रद्वालु एक टैंपो में बैठकर कैलादेवी दर्शन को जा रहे थे। सोमवार तडके बाडी थाना इलाके के गांव गडरपुरा के पास में एक पिकअप ने सामने से आ रहे इस टैंपो को टक्कर मार दी।
हादसे में टैंपो में सवार 40 वर्षीय श्रीचंद पुत्र परीक्षत निवासी नगला पदी आगरा तथा 30 वर्षीय राजोदेवी पत्नी राकेश निवासी शमसाबाद जिला आगरा की मौत हो गई। जबकि 24 वर्षीय ताराचंद पुत्र सियाराम निवासी निधारा थाना बाडी जिला धौलपुर की भी मौत हो गई। पुलिस ने बाडी के सरकारी अस्पताल में तीनों मृतकों के शवों का
पोस्टमार्टम करा उन्हें परिजनों को सोंप दिया।