फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर महिला से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Mon, 24 Dec 2018 02:43 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
खजूरी खास इलाके में 45 वर्षीय एक महिला से फेसबुक पर कानपुर के एक युवक ने पहले दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी समय बीतने के बाद भी जब आरोपी ने शादी नहीं की तो पीड़िता ने उस पर शादी का दबाव बनाया।
विज्ञापन


आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी एहतेशाम अनवर (35) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कुत्ते के पट्टे बनाने का कारोबार है। खजूरी खास थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अकेली खजूरी खास इलाके की श्रीराम कॉलोनी में रहती है। वह प्राइवेट नौकरी करती है। कुछ समय पूर्व फेसबुक पर उसकी दोस्ती कानपुर निवासी एहतेशाम से हुई। वह काम के सिलसिले में दिल्ली आता था।
विज्ञापन


उसने पीड़िता से खजूरी स्थित उसके घर पर मिलना शुरू कर दिया। आरोप है कि एहतेशाम ने दोस्ती की बात कर शादी का वादा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला लगातार चलता रहा। शादी की बात करने पर आरोपी बार-बार टाल जाता था। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें