फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में तैरते मिले बैग से निकला महिला का शव

Fri, 01 Apr 2016 05:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : file
विज्ञापन
न्यू अशोक नगर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह ट्रैवल करने बैग में महिला का शव मिला। करीब 25 साल की महिला की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेज दिया है। साथ ही न्यू अशोक नगर थाना में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह राहगीरों ने धर्मशाला अस्पताल के सामने कोंडली नहर में तैरते हुए बैग को देखकर मामले की सूचना दी। मौके पर बैग को पानी से बाहर निकालकर खोला गया तो करीब 25 साल की महिला का शव बरामद हुआ। पानी में रहने की वजह से शव बुरी तरह सड़ चुका था।

महिला के पास से उसकी पहचान का कोई सामान नहीं मिला है। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके अलावा बैग कहीं और से तैरकर यहां पहुंचा है। दिल्ली से सटी सीमाओं व जिपनेट की मदद से पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें