फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर ढाई साल से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के दादरी निवासी एक युवक दलित युवती को अपने साथ रख कर ढाई साल तक अपनी मनमानी तो करता रहा। लेकिन जब युवती ने उसे इन ढाई सालों में कई बार किए गए उसके वादे की याद दिलाई तो वो उसे ही छोड़ कर चला गया।
विज्ञापन


युवक जब तक पीड़िता का फायदा उठा सकता था उठाया और जिम्मेदारी संभालने की बात आई तो उसे दगा दे गया। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने युवती के बयान पर दलित एक्ट और अन्य अपराध के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Trending Videos

ढाई साल से आरोपी के साथ ही रह रही थी

दादरी निवासी रामफल उर्फ सोनू की मोबाइल शॉप थी। इस दौरान वह राजेंद्रा पार्क क्षेत्र निवासी एक दलित युवती के संपर्क में आया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। धीरे-धीरे उसने अपनी दुकान बंद कर दी और युवती को लेकर सोहना क्षेत्र में रहने लगा।

दोनों को साथ रहते हुए ढाई साल बीत जाने के बाद युवती ने युवक पर शादी के लिए दबाव डाला तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। युवती के बयान पर राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने बुधवार शाम को सोनू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवती का 164 का बयान दर्ज कराया। थाना प्रभारी राजेंद्रा पार्क के अनुसार आरोपी को दबोचने के लिए एक टीम दादरी में छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रेप का आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली के आरके पुरम में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का एक अन्य मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपी गौरव (26) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पालम निवासी सरला (24, बदला नाम) मोती नगर में काम करती है। उसकी कंपनी में समस्तीपुर निवासी गौरव भी नौकरी करता है।

गौरव मोहम्मदपुर इलाके में किराये पर रहता है। करीब तीन माह पहले गौरव व सरला की दोस्ती हुई थी। दोनों मिलने-जुलने लगे और शादी का वादा कर लिया। आरोप है कि बुधवार को गौरव बहाने से सरला कमरे पर ले आया। यहां उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने आरोपी पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

बृहस्पतिवार को यहां के एक गांव में रहने वाली नीरू(बदला हुआ नाम) ने बताया कि राकेश (बदला हुआ नाम) नाम के युवक ने उसकी छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

शादीशुदा महिला नीरू का अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके कारण पिछले छह माह से वह अपने पति से अलग होकर राकेश के साथ रह रही थे। पुलिस के अनुसार राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें