गुड़गांव के रेडक्रास में तैनात महिला कर्मचारी ने बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में उपायुक्त के पीए पर अभद्रता से पेश आने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।
उपायुक्त ने मामले की जांच महिला एसीपी अधिकारी को सौंप दी है। रेडक्रास में तैनात एक चर्चित महिला कर्मचारी ने पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल की दी शिकायत में उपायुक्त शेखर विद्यार्थी के पीए युधिष्ठर पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।
जिसकी जांच उन्होंने महिला एसीपी अधिकारी को सौंप दी है। पुलिस आयुक्त ने बताया कल उपायुक्त कार्यालय में होने वाली बैठक के दौरान दोनों के बीच विवाद होने की सामने आई है।