फरीदाबाद के थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में एक महिला को उसके पति व ससुराल वालों ने देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की। इससे पहले ससुरालियों के इशारों पर ही नन्दोई ने महिला के साथ किया था।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ससुराल वालों की तलाश शुरू कर दी है। थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में रीमा (काल्पनिक नाम) अपने पति व ससुराल वालों के साथ रहती है।
उसकी 10 वर्ष की एक बेटी भी है। महिला ने 22 अगस्त को एसजीएम नगर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके नन्दोई मनीष उर्फ गोलू ने उसके साथ चार माह पहले दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद उसके ससुराल वालों ने उसे रुपये कमाने के लिए देह व्यापार के धंधे में धकेलने की कोशिश की।
रीमा का आरोप है कि चार माह पहले उसका पति व नन्दोई घर में शराब पी रहे थे। पति शराब पीकर सो गया, तब नन्दोई उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब रीमा ने विरोध किया तो नन्दोई ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।