फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whatsapp पर छात्रा से की दोस्ती, नशीली ड्रिंक पिलाकर बनाया MMS, कई बार किया रेप

Fri, 21 Apr 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
नई दिल्ली के रणजीत नगर इलाके में 24 वर्षीय छात्रा ने एक युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर एमएमएस बनाने और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।     
विज्ञापन

  
पुलिस के अनुसार पीड़िता मूलत: पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और परिवार के साथ शादीपुर इलाके में रहती है। वह पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रही है। चार माह पहले व्हाट्सएप के एक मैसेज के जरिए आरोपी युवक से उसकी जान पहचान हुई। दोनों फोन पर चैटिंग करने लगे। बातचीत के दौरान युवक ने उससे मिलने की इच्छा जाहिर की। 

युवती ने आरोपी को पहले अपने रोहिणी के पते पर बुलाया। युवक अपने साथ बर्गर लेकर आया। जिसे खाते ही युवती बेहोश हो गयी। होश में आने पर पीड़िता को पता चला कि युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना ली है। इस बात की जानकारी होने पर छात्रा युवक से दूरी बना ली। लेकिन युवक वीडियो को पोर्न साइट पर अपलोड करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

      
हालांकि, युवक ने उससे प्यार करने की बात कहकर उसे शादी करने का आश्वासन दिया। समाज में बदनामी होने की वजह से पीड़िता ने इसकी शिकायत नहीं की। पीड़िता के अनुसार आरोपी शादी करने का दवाब देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा। 

युवती उसे अपने परिवार से शादी की बात करने के लिए कहा तो युवक उससे दूरी बनाने लगा। उसके बाद बुधवार को युवती ने रणजीत नगर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर युवक के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने व धमकाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें