फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नकदी व जेवर लेकर महिला गायब

Sat, 26 Nov 2016 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी नगर के ब्रह्मपुरी मोहल्ला निवासी एक महिला के घर से संदिग्ध हालात में गायब होने का मामला सामने आया है। महिला नकदी और जेवर भी साथ ले गई। महिला के पति ने दादरी कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी रिंकू कश्यप अपने परिवार के साथ रहता है। रिंकू की पत्नी सीमा बृहस्पतिवार से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। उसको आसपास और रिस्तेदारी में भी तलाश किया गया, लेकिन कहीं नहीं मिली। सीमा अपने मायके भी नहीं पहुंची है।

रिंकू की बहन की शादी 5 फरवरी को है। उसने अपनी बहन की शादी के लिए 1 लाख 60 हजार रुपये की नकदी और जेवर रखे हुए थे। महिला उसे भी साथ ले गई है। हालांकि उसके साथ बेटा विपिन भी है। रिंकू ने गुमशुदगी की तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें