अलग-अलग थाना पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने के आरोप में कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सेक्टर-56 पुलिस ने पब्लिक प्लेस पर शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान कुमार सिंह, केशव सिंह, संजय चौहान और उपेंद्र के रूप में की गई है। वहीं सेक्टर-40 थाना पुलिस ने शराब पीते हुए अभिशांत शर्मा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
सदर थाना पुलिस ने सात लोगों को सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते हुए दबोचा। जिनमें सुनांशु, राजेश, जगदीश, मुबारक, राहुल, सुदेश और रमनप्रीत शामिल हैं। डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने राजेश, विराज, पारस, पंकज को, सुशांतलोक थाना पुलिस ने रोहित बेनीवाल और सतीश कुमार, शहर थाना पुलिस ने सुरेंद्र व मुकेश, सिविल लाइन थाना पुलिस ने भी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से विनय कुमार, नवीन कुमार, सचिन व ललित को गिरफ्तार किया, जबकि सेक्टर-10 थाना पुलिस ने हरीश, सेक्टर-17 व सेक्टर-5 थाना पुलिस ने कर्मबीर, निशांत, मोहित, रोहित, पप्पू, देवेंद्र, राजेश व प्रदीप को गिरफ्तार किया है।