फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रेमियों के साथ मिलकर तीसरे को मार डाला!

Tue, 11 Mar 2014 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या करा दी। हत्या के बाद से आरोपी महिला फरार है।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला और उसके प्रेमियों पर हत्या का आरोप लगा है।

दनकौर थाना प्रभारी उमेश रौरिया ने बताया कि चीती गांव में ओमवीर सिंह राजमिस्त्री का काम करता है। उसका गांव की एक मजदूरी करने वाली महिला से मिलना-जुलना था। आरोप है कि इसी का लाभ उठाकर महिला लोगों से उसके नाम पर रुपये उधार लेती थी।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमिका के घर के बाहर मिली लाश

लोगों ने जब ओमवीर को महिला की इस हरकत के बारे में बताया तो उसने किसी को भी पैसे देने से मना कर दिया। इसी विवाद में रविवार को ओमवीर और महिला के बीच मारपीट भी हो गई।

रविवार रात जब ओमवीर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह युवक का शव महिला के घर के पास पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था।

मृतक के भाई दिनेश ने दनकौर कोतवाली में तहरीर देकर महिला पुष्पा और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह माना जा रहा है कि महिला के दो अन्य लोगों से अवैध संबंधों के कारण युवक की हत्या कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें