फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड की इस गुत्थी में पुलिस भी उलझी

Fri, 01 Aug 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों के साथ साथ एसडीएम को मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


महिला की पहचान पूजा (25) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नैनीताल उत्तराखंड की रहने वाली थी और एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।

पढ़ें-दोस्ती के नाम पर कलंक बन गया वो...

पुलिस के अनुसार, सुबह बादली गांव में एक महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली। पुलिस ने पाया कि महिला पंखे से लटक रही थी और उसका पांव पलंग से सटा हुआ था।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि पूजा की एक साल पहले बादली गांव निवासी रोहित से हुई थी। पूजा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं और परिवार से पूछताछ के बाद ही कोई मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


फ्लाई ओवर से कूदा शख्स, मौत
पालम इलाके में स्थित पालम-द्वारका फ्लाई ओवर से बृहस्पतिवार शाम 45 वर्षीय व्यक्ति ने छलांग लगा दी। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही उसके पास ऐसे कोई कागजात मिले हैं, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाकर पहचान की कोशिश में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें