फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी के अंदर इस हाल में मिली महिला की डेडबॉडी, पति लगाने जा रहा था लाश को ठिकाने

Wed, 11 Jul 2018 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

तीन दिन पहले लुहारली टोल प्लाजा के पास मैजिक वाहन से पुलिस ने महिला का शव बरामद किया था। मृतका के भाई ने हत्या करके शव को ठिकाने लगाने की सूचना दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर बुधवार को पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक परिवार झुग्गी डालकर रेलवे रोड पर पायल सिनेमा के पास रहता है और मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। ये लोग मूल रूप से कासगंज के रहने वाले हैं। 9 जुलाई की शाम राज पत्नी वंदना के शव को मैजिक वाहन में डालकर अपने पैतृक गांव लेकर जा रहा था। तभी वंदना के भाई ने कॉल करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

उसने बताया कि बहन की गला दबाकर हत्या करके शव को ठिकाने लगाने ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जीटी रोड लुहारली टोल प्लाजा पर शव को ले जा रही कार को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 
विज्ञापन


बुधवार को मृतका वंदना की मां राधा ने पति राज, सास नीरा, ननद प्रिया सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस नामजदों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें