फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप में नाबालिग व पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप में नाबालिग और पति सहित
विज्ञापन

पांच के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। कोतवाली जारचा क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक नाबालिग व पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पक्ष ने अपने बचाव के लिए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने तहसील परिसर में आरोपी पक्ष के समर्थन में शपथ पत्र तैयार कराए हैं।
विज्ञापन

जारचा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने गांव के पांच लोगों पर घर में घुसकर गैंगरेप का आरोप लगाया था। स्थानीय पुलिस के शिकायत न लेने पर महिला ने सोमवार को एसएसपी गौतमबुद्ध नगर से शिकायत की थी। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोप है कि पति शराब पीकर महिला से मारपीट भी करता था। कोतवाली प्रभारी केके राणा ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें