फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद सामने आई कांग्रेसी नेता की अवैध संतान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में कांग्रेसी नेता और पेशे से डॉक्टर पर एक महिला ने अपने बच्चे के पिता होने का दावा किया है। इसके साथ ही संपत्ति में अपने 12 वर्षीय बेटे के लिए अधिकार मांगा है। वहीं, गुजर बसर के लिए प्रत्येक माह निश्चित राशि देने की मांग भी की है।
विज्ञापन


महिला ने इस बाबत थाना सेक्टर-24 में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक इसी 4 अगस्त को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पर महिला ने आरोप लगाए। सोमवार को महिला संपत्ति में अधिकार की मांग को लेकर डॉक्टर के निवास पर पहुंची।

उसे वहां से भगा दिया गया। महिला ने इसकी शिकायत सेक्टर-24 थाने में भी पुलिस से की। शिकायत के मुताबिक महिला करीब पंद्रह साल पहले डॉक्टर के संपर्क में आई थी।
विज्ञापन

नेता के अस्पताल में काम करती थी महिला

जब वह महिला कांग्रेसी नेता के संपर्क में आई तब वह उन्हीं के अस्पताल में कार्य करती थी। उसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ी और संबंध बने। करीब तीन साल तक उनके बीच शारीरिक संबंध रहे।

महिला का आरोप है कि बेटे के जन्म के बाद डॉक्टर ने उससे किनारा कर लिया और गुजर बसर के लिए खर्च देने लगे। लेकिन कुछ साल पहले डॉक्टर ने खर्च देना बंद कर दिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे के लिए संपत्ति में अधिकार चाहती है। साथ ही भविष्य में गुजारा कराने के लिए प्रति माह कुछ राशि भी चाहती है।
विज्ञापन

महिला बेटे का डीएनए टेस्ट कराने को तैयार

महिला अपने बेटे का डीएनए टेस्ट कराने के लिए भी तैयार है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

उधर, डॉक्टर से जब इस बाबत बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला के आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि महिला ने अस्पताल में वर्ष 1998 में महज ढाई महीने काम किया था। वह काफी समय से ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है।  

सेक्टर-24 के थानाध्यक्ष पंकज पंत का कहना है कि महिला ने शिकायत दी है और उस पर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच पर पता चला है कि इस प्रकरण में पहले से ही मेरठ और मुंबई कोर्ट में मामला विचाराधीन है। जांच के बाद कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें