साइबर सिटी में चेन स्नैचरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना इस तरह की हो रही वारदात से महिलाएं खौफजदा हैं। ज्यादातर महिलाओं ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है।
शहर के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवारों ने बदमाशों ने बृहस्पतिवार को महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए । महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। महिला अर्चना गर्ग शिवाजी नगर में रहती हैं।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉलोनी में अपने घर के पास खड़ी थी। इस बीच बाइक सवार दो युवक आए। जब तक वह कुछ समझ पातीं, तब तक बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपट कर फरार हो गए ।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक बाइक सवार गायब हो चुके थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। बता दें कि पिछले चार दिनों में स्नेचरों ने महिलाओं को निशाना बनाते हुए 10 से अधिक वारदात को अंजाम दिया है।