फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडागर्दी: सरेआम युवतियों ने पुलिसकर्मी के साथ की मारपीट, फाड़ी वर्दी

Wed, 15 Jun 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार - फोटो : demo pics
विज्ञापन
रानी बाग इलाके में बाइक सवार युवक-युवती को रोकना ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को महंगा पड़ गया। पीछे से एक स्कूटी पर आई तीन युवतियां और उक्त युगल, ट्रैफिक पुलिसकर्मी से उलझ गए।
विज्ञापन


आरोपियों ने सिपाही के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसकी वर्दी भी फाड़ दी। भीड़ और अन्य पुलिसकर्मियों को आता देख युवक और दो युवतियां मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।

वारदात के समय किसी भी युवती व युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस के मुताबिक, सिपाही मूलचंद (45) रानी बाग इलाके में तैनात है।

इस बात पर युवक-युवती भड़क गए

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ दिनों से मूलचंद की तैनाती मधुबन चौक के पास है। मूलचंद मंगलवार शाम चौक के पास मौजूद था। इसी बीच बाइक सवार एक युगल बिना हेलमेट लगाए लालबत्ती पर आकर रुका।

इनकी बाइक स्टॉप लाइन से काफी आगे रुकी थी। मूलचंद ने हेलमेट न लगाने और स्टॉप लाइन से आगे बाइक रोकने के बारे में बात करते हुए युवक का लाइसेंस मांगा।

इस बात पर युवक-युवती भड़क गए। तभी पीछे से स्कूटी सवार तीन युवतियां वहां पहुंची। स्कूटी भावना (19) नामक युवती चला रही थी। वह बाइक सवार युवक के साथ मौजूद युवती सोनम (20) से पूछताछ के बाद मूलचंद से भिड़ गई।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ी

आरोप है कि मूलचंद ने जब इसका विरोध किया, तो सभी युवतियों व युवक ने उसके साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। इसी बीच अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए।

खुद को घिरता देख युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। साथ ही स्कूटी के पीछे बैठी दो युवतियां भी मौके से भाग गईं। पुलिस ने सोनम और भावना को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों सुल्तानपुरी इलाके में परिवार के साथ रहती हैं। मूलचंद की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। अन्य तीनों आरोपियों की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें