फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह की महिला सरगना गिरफ्तार, नशीला पदार्थ खिलाकर करती थी लूट

Sun, 19 May 2019 12:07 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विवाहिता को घर में बंधक बनाकर पति की शह पर उसके साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।  कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि लगभग 10 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी।

विज्ञापन


शादी के कुछ वर्ष बाद उसका अपने ससुराल वालों से विवाद हो गया। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने उसकी दूसरी शादी  सूरज नामक व्यक्ति के साथ कर दी। आरोप है कि सूरज ने पीड़िता से कहा कि उसने अपने भाई बिजेंद्र से छह लाख रुपये उधार ले रखे है जिसकी एवज में उसे  बिजेंद्र के साथ अवैध संबंध बनाने होंगे।

पीड़िता ने इस बात का विरोध किया तो सूरज ने उसके साथ मारपीट की और उसे बिजेंद्र के साथ कमरे में बंद कर दिया। जहां बिजेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि सूरज के परिवार के उदयवीर और पूनम भी उसे बंधक बनाकर रखते और खाना तक नहीं देते थे। आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता जैसे-तैसे अपने परिजनों के पास पहुंची और आपबीती बताई। परिजनों की मदद से  मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने  शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चपरासी की नौकरी लगने को दी फर्जी मार्कशीट, मामला दर्ज 
पलवल। एक व्यक्ति ने चपरासी की नौकरी के लिए दसवीं कक्षा की फर्जी मार्कशीट जमा करा दी। इस संबंध में  जिला जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक ने कैंप थाना में शिकायत दी है। जांच अधिकारी को डीएलएसए के सहायक प्रबंधक कपिल अरोड़ा ने बताया कि चपरासी की नौकरी के लिए जगह निकली हुई थी।

नौकरी के लिए जिले से कुछ फार्म जमा कराए गए और उनके साथ शिक्षा सहित कुछ प्रमाण पत्र भी मांगे गए। इसी संदर्भ में पलवल की कृष्णा कालोनी निवासी मुकेश शर्मा ने अपना फार्म भरा और दसवीं कक्षा की मार्कशीट भी लगाई गई। मुकेश शर्मा की फाइल की गहनता से जांच की गई तो पाया गया कि उसकी दसवीं कक्षा की मार्कशीट फर्जी है। इस संबंध में लिखित में शिकायत दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें