फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पुरुष नर्स पर लगाया छेड़खानी का आरोप, जांच कमेटी करेगी जांच

Mon, 10 Oct 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला ने नर्स पर ब्लड प्रेशर नापने के बहाने छेड़खानी का आरोप लगा गया है। महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के साथ - साथ पुलिस को भी इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। अगर पुरूष नर्स दोषी होगा तो कार्र्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय महिला का ईएसआई अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला छठीं मंजिल पर भर्ती थी।

महिला के परिजनों का आरोप है कि शनिवार की रात को करीब 11 बजे आरोपी पुरूष नर्स राजवीर सिंह आता है और ब्लड प्रेशर नापने के लिए बोलकर बेड के चारों ओर लगे पर्दे को लगा देता है।
विज्ञापन


इसके बाद बदतमीजी करना शुरू कर देता है। इस पर भर्ती मरीज चिल्लाना शुरू कर देती है।  उसके बाद आसपास के लोग इकठ्ठा हो जाते हैं। महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को भी की है।
विज्ञापन


सेक्टर -24 स्थित थाना प्रभारी नीरज सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर पुरूष नर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें