फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल बाद बोली महिला, पति नपुंसक है

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के सात साल बाद एक महिला ने अपने पति और सास पर ऐसा गंभीर आरोप लगाया है कि सुनकर हैरान रह जाएंगे आप।
विज्ञापन


एमबीए पास इस महिला ने पति, सास और अन्य ससुरालवालों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस भी अब कन्फ्यूजन की स्थिति में है और मामले की जांच कर रही है। आरोप सामने आने के बाद से आसपास के लोगों के लिए यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

'मेरे साथ हुआ है धोखा'

दरअसल, एमबीए पास इस महिला ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके साथ बड़ा धोखा हुआ है और अब उसका उत्पीड़न किया जा रहा है।

उसका आरोप है कि उसकी शादी 2007 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसे पति के नपुंसक होने का पता चला। जब उसने इस बारे में बात की तो उसे प्रताड़ित किया गया।

महिला का आरोप है कि पति के नपुंसक होने के कारण उसकी जिंदगी तबाह होती जा रही है, वहीं उसकी सास और परिवार के अन्य लोग उसे ऐसे काम के लिए कह रहे हैं कि जिससे उसकी मुश्किल और बढ़ गई है।

सास ने कहा गैर मर्द से करो सेक्स

महिला मथुरा की रहने वाली इस महिला की शादी गाजियाबाद के गोविंदपुरम में हुई थी। पति के नपुंसक होने की बात उसने अपनी सास और अन्य ससुरालियों से की तो सास ने उसे किसी और मर्द के साथ सेक्स करने के लिए कहा।

यही नहीं, उसकी बातें सुनने के बाद ससुराल के लोगों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसकी सास बार-बार गैर मर्द के साथ रिश्ते बनाने की ही बात कहती थी।

सास की बातें सुनकर महिला और परेशान हो गई और अपने मायके चली गई और काफी वक्त से अपने पिता के घर रह रही है।
विज्ञापन

पहले भी आया था एक मामला

गाजियाबाद के कविनगर थाने के एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। जिले में पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। मोदीनगर की एक महिला ने भी पति पर हिजड़ा होने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें: 10 रुपये ‌किलो अखबार खरीदने वाले बनाते थे पिस्तौल!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें