फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने नर्स से किया कई बार रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
आज के समय में एक महिला अपने दोस्तों पर भी भरोसा नहीं कर सकती और न ही किसी वादे पर। ऐसा लगता है कि दोस्ती केवल नाम के लिए रह गई है।
विज्ञापन


मौका मिलते ही कोई भी आपका फायदा उठा सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवती जो नर्स है उसने अपने दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

उसका दोस्त अकाउंटेंट है और दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ रह रहे थे। उसने अपने साथी पर एक बार नहीं कई बार रेप का आरोप लगाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

शादी के नाम पर किया कई बार रेप

गुड़गांव में रह रही पंजाब की एक युवती ने अपने साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पेशे से नर्स मूल रूप से पंजाब की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात लखनऊ निवासी मुकेश ठाकुर से हुई थी। वह एक कंपनी में एकाउंटेट है। बाद में दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। मुकेश ने उसे अपने साथ रखने की बात कही और दोनों साथ रहने लगे।

इस दौरान मुकेश ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने मुकेश पर शादी का दबाव बनाया तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे एसआई जगदेव ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें