फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसिल चेक लेकर निकाल लिए 1.40 लाख रुपए

Fri, 08 Aug 2014 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी कंपनी में ऑपरेशनल मैनेजर कमलजीत से ठगों ने मैजिक पेन के जरिए एक लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शालीमार गार्डन निवासी कमलजीत नोएडा की एक कंपनी में ऑपरेशनल मैनेजर हैं। दो माह पहले उन्होंने होम लोन के लिए निजी बैंक में संपर्क किया था।

कुछ दिन बाद अजय नाम का एक युवक खुद को बैंक एग्जीक्यूटिव बताकर उनके पास आया और उनसे दस्तावेज लेकर चला गया।

कुछ दिन बाद अजय अन्य युवक विकास तोमर के साथ आया और होम लोन की फॉर्मेलिटी पूरी होने की बात कहते हुए उनसे दो कैंसिल चेक लिए।

कमलजीत के अनुसार बुधवार दोपहर को उनके बैंक अकाउंट से एक लाख 40 हजार रुपये निकाले गए। बैंक जाकर जांच की गई तो पता चला कि यह वही कैंसिल चेक है तो अजय और विकास को दिया था।
विज्ञापन


अजय ने चेक पर हस्ताक्षर भी नकली होने की बात कही। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।

चेक कैंसिल करने के लिए युवकों ने अपना पेन कमलजीत को दिया था। पुलिस को शक है कि वह मैजिक पैन था। जिसकी स्याही उड़ाकर बदमाशों ने अकाउंट से रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें