फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक ने महिला को कुचला, हंगामा

Mon, 19 Dec 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बांदा टांडा हाईवे मार्ग पर रविवार को बेकाबू ट्रक ने मैना देवी (35) को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन पर दो घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।
विज्ञापन



मैना देवी ललौली थाना क्षेत्र बहुआ कस्बा जवाहरनगर कं जर डेरा निवासी लक्ष्मण पासवान की पत्नी थीं। वह कलवरन तालाब के पास मवेशियों को बांधकर घर लौट रही थी। सड़क पार करते बांदा की ओर से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने मैना देवी को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक फरार हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। परिजन भी पहुंचे। बहुआ चौकी की पुलिस भी आ गई। पुलिस लाश को हाईवे से किनारे तक पहुंचा सकी।

तभी परिजनों ने शव उठाने से पुलिस को रोक दिया। चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर एसओ श्रीप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत किया और तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। घटना से मैना देवी चार बेटियों और दो बेटों से मां का साया छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें