फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो साइट से तार चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश 

Fri, 29 Apr 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मेट्रो की निर्माणाधीन साइटों से कॉपर वायर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रिसीवर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चुराई गई 25 किलो कॉपर वायर आजादपुर इलाके से बरामद किया गया।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार सफदरजंग एंक्लेव इलाके में अंडरग्राउंड मेट्रो साइट से कॉपर वायर चोरी होने की शिकायत मिली थी।

मामले की जांच के लिए थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण देव नेहरा की देखरेख में एसआई रामपल व एएसआई राजकुमार की विशेष टीम बनाई गई। तफ्तीश में पता लगा कि मेट्रो की विभिन्न साइटों पर काम करने वाले मजदूर वारदात में शामिल हैं।

पुलिस टीम ने मजदूरों पर नजर रखना शुरू किया। 26 अप्रैल को एक सूचना पर पुलिस ने मेट्रो की निर्माणाधीन साइट, डिस्ट्रिक पार्क आरकेपुरम से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इनकी पहचान तहसील पट्टी, जिला तरण तारण, पंजाब निवासी बल्कर सिंह उर्फ बल्ला (38), तहसील खानडूसाप, तरण तारण निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ मिघा (32) और तहसील अजनाला जिला अमृतसर, पंजाब निवासी कंवलप्रीत सिंह उर्फ लब्हा (26) के रूप में हुई।

तीनों मजदूर हैं और मेट्रो की साइटों पर काम कर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने चोरी का सामान खरीदने वाले मोहम्मद इंसाफ (36) के बारे में बताया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

कॉपर वायर चुराकर आरोपी प्रतिदिन 20 से 25 हजार रुपये कमाते थे। आरोपी बल्कर सिंह ने बताया कि पंजाब के बहुत सारे मजदूर दिल्ली में विभिन्न मेट्रो साइटों पर काम करते हैं।

ऐसे में उसने एक गिरोह बनाया और चोरी व लूटपाट को अंजाम देने लगा। ये भारी कॉपर वायर को टुकड़ों में काट लेते थे। अगर सिक्योरिटी गार्ड इनसे कुछ कहता तो वे उसे चाकू दिखाकर धमका देते थे। कई बार वे सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर उसे घायल कर देते थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें