फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या बंद हो जाएगा 2000 रुपये का नोट, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 14 Apr 2018 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दो हजार का नोट - फोटो : self
विज्ञापन

देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में दो हजार रुपये नोट बंद होने की बात कहकर एक दुकानदार को ठग ने हजारों रुपये का चूना लगा दिया। ठग ने दुकानदार को बैंक का मैनेजर बताकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अनिल कुमार (60) सपरिवार सिद्दीपुरा करोलबाग में रहते हैं। जोशी रोड पर उनका जनरल स्टोर है। शुक्रवार दोपहर अनिल अपने दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान 40-45 साल का शख्स उनके दुकान पर आया।

बातचीत के दौरान उसने अपने को बैंक का मैनेजर बताया और कहा कि दो हजार रुपये का नोट बंद हो गया है। अब एक हजार रुपये का नोट फिर से चालू हो गया है। आरोपी ने कहा कि अगर उनके पास दो हजार रुपये के नोट हैं तो वह बैंक से बदलवा देगा।  
विज्ञापन


ठग की बातों में आकर अनिल ने उसे दो हजार के तीस नोट दिये और अपने बड़े भाई विजय को उसके साथ बैंक जाने के लिए कहा। आरोपी विजय को स्कूटर पर बिठाकर बैंक के लिए रवाना हुआ। आरोपी विजय को लेकर फैज रोड के पास पहुंचा। जहां जाम लगा हुआ था। आरोपी ने विजय को वहां स्कूटर से नीचे उतार दिया और कहा कि वह बैंक से रुपये बदलवा कर आ रहा है।  

आरोपी के बातों में आकर विजय फैज रोड पर आरोपी का इंतजार करने लगे। काफी देर तक जब आरोपी वापस नहीं आया तो उन्हें ठगी का एहसास हो गया। विजय ने अनिल को फोन कर सारी बातें बतायी। उसके बाद दोनों भाई देशबंधु गुप्ता रोड थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें