फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में मायके वालों को बुलाकर पति को पिटवा दिया

Tue, 25 Feb 2014 02:09 PM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के चचूला गांव में सोमवार की सुबह एक दंपति के बीच विवाद हो गया। महिला ने अपने मायके वालों को बुला लिया और पति की पिटाई करा दी।
विज्ञापन


आस-पड़ोस के लोगों ने विरोध किया। आरोपी युवक नहीं माने तो ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जानकारी के मुताबिक दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट भी हो गई। महिला ने इस अपने मायके वालों को खबर कर दी।

पढ़ें: बेटियों, बीवी को मार कर खुद फांसी लगाई

मायके वाले गाड़ियों में भरकर चचूला गांव पहुंचे। वहां पर अपनी बहन की बात सुनकर उसके पति की पिटाई करने लगे। महिला का पति चिल्लाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कारण पूछते हुए उसे बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन लोगों से भी महिला के मायके वाले भिड़ गए। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने महिला के मायके वालों को बहुत पीटा। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी तो है, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें