फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से परेशान पत्नी ने गला घोंटकर की हत्या, 2 दिन तक शव संग कमरे में ही रही

Fri, 28 Jul 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
कापसहेड़ा इलाके में शराब पीने की लत से परेशान एक महिला ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला दो दिनों तक अपने पति के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश करती रही लेकिन नाकाम रही।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में वह दो दिनों तक अपने मृत पति के शव के साथ सोती रही। शव से बदबू निकलने के बाद उसने अपने परिचितों को पति के मौत की जानकारी दी। लेकिन इससे पहले की मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार हो पाता एक शख्स ने शक होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।

गले पर चोट के निशान देखकर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार मरने वाले की शिनाख्त नीतिश अधिकारी(40) और आरोपी महिला की पहचान शिल्पी अधिकारी(32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिल्पी एक बैंक में हाउस कीपिंग का काम करती थी

सांकेत‌िक च‌ित्र
मूलत: पश्चिम बंगाल निवासी नीतिश अपनी पत्नी शिल्पी के साथ सालापुर गांव में किराए के मकान में रहता था। नीतिश एक निजी संस्थान में हाउस कीपिंग का काम करता था। वहीं शिल्पी एक बैंक में हाउस कीपिंग का काम करती थी।

रोज की तरह नीतिश 21 जुलाई की रात शराब पीकर घर पहुंचा। इस बात को लेकर दंपति के बीच झगड़ा होने लगा। मारपीट के दौरान शिल्पी ने नीतिश का गला घोंट दिया। वारदात के बाद वह शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगी। लेकिन दो दिनों तक वह इसमें कामयाब नहीं हो पायी।

इस दौरान वह मृत पति के साथ दो दिनों तक रात गुजारी। तीसरे दिन बदबू आने पर उसने अपने परिचितों को बुलाया। उसने बताया कि नीतिश की हृदयगति रूकने से मौत हो गयी है।
विज्ञापन

लोगों ने पूछा सवाल तो पत्नी ने द‌िया ये जवाब

सांकेतिक चित्र
हालांकि लोगों ने जब उससे शरीर से बदबू आने की बात पूछी तो उसने बताया कि वह शराब पी रखी थी। जिसकी वजह से बदबू आ रही है। उसके बाद लोग नीतिश के शव को लेकर श्मशान घाट पहुंचे।

जहां लोगों ने नीतिश के गले पर चोट का निशान देखा। शक होने पर एक व्यक्ति ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। कापसहेड़ा थाना की पुलिस सूचना मिलने के बाद श्मशान घाट पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया।

पुलिस ने शिल्पी को हिरासत में लेकर नीतिश के गले पर चोट के बाबत पूछताछ की। पूछताछ में शिल्पी से अपना अपराध कबूल पर लिया। उसने बताया कि नीतिश के शराब पीकर झगड़ा करने की वजह से वह काफी परेशान थी। घटना वाले दिन झगड़ा के दौरान उसने नीतिश का गला घोंट दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शिल्पी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें