दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में एक रोचक मामला सामने आया है। किरायेदार ने घर खाली कर दिया, तो नाराज मकान मालिक ने उसके किराये के दूसरे घर के सामने आग लगा दी।
आरोपी ने वहां सीवर में भी ब्लास्ट कर दिया, जिससे सीवर के कई ढक्कन हवा में उड़ गए। हालांकि रात होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जमानती धारा होने के कारण बाद में उसे रिहा कर दिया गया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिद्धार्थ बस्ती, सनलाइट कॉलोनी में रहने वाले दिनेश (22) ने सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 10 दिन से सिद्धार्थ बस्ती में रह रहा है।
डेढ़ वर्ष पहले उसने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोस्त विनय के जरिए सनलाइट कॉलोनी-1 में वीके सोमन नैयर (60) के घर में किराये पर रहने लगा।
वीके सोनम उसकी पत्नी से बेटी कहकर घंटों बातें करता रहता था और उसे रात को नौकरी पर जाने के लिए कहता था। जब दिनेश इसका विरोध करता था, तो आरोपी बुजुर्ग उसके साथ मारपीट करता था।